प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए पर्यावरण का निर्मल होना अत्यंत जरूरी है। निर्मल पर्यावरण से ही स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त होती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Sep 2020 03:44 PM (IST) Updated:Thu, 17 Sep 2020 04:29 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधारोपण
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

संवाद सहयोगी, नगीना: स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए पर्यावरण का निर्मल होना अत्यंत जरूरी है। निर्मल पर्यावरण से ही स्वच्छ ऑक्सीजन प्राप्त होती है। इसलिए वृक्षों का होना जरूरी है। युवाओं ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर स्थल नगीना पर तुलसी व अन्य पौधे लगाए।

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने के बाद व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो उनकी देखभाल अवश्य करें। पौधों के वृक्ष बनने तक पौधों की परवरिश बच्चों की तरह करे। नगीना के रजत जैन व कमल शर्मा ने कहा की वृक्ष वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं। अगर वर्षा अच्छी होगी तो सिचाई जल एवं पेयजल का संकट भी समाप्त हो जायेगा।

इस अवसर पर रजत जैन, लोकेश गुप्ता, नवीन शर्मा, ओमकार साहू, ऋषिका जैन, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी