जनता को भ्रमित कर भाजपा ने की सत्ता हासिल : आजाद मोहम्मद

भाजपा सरकार की दमनकारी तथा जन विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान, मजदूर और आम आदमी के साथ व्यापारी वर्ग दुखी है। मौजूदा सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। सत्ता में आने से पहले सरकार ने महंगाई कम करने का दावा किया था। लेकिन इस सरकार ने तो मंहगाई के अभी तक के सभी रिकार्ड ही तोड़ दिए। उक्त बातें हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश में तेल के दामों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Sep 2018 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 30 Sep 2018 05:21 PM (IST)
जनता को भ्रमित कर भाजपा ने की सत्ता हासिल : आजाद मोहम्मद
जनता को भ्रमित कर भाजपा ने की सत्ता हासिल : आजाद मोहम्मद

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर झिरका: भाजपा सरकार की दमनकारी तथा जन विरोधी नीतियों के चलते आज देश का किसान, मजदूर, आम आदमी और व्यापारी वर्ग दुखी है। मौजूदा सरकार कहती कुछ है और करती कुछ है। सत्ता में आने से पहले सरकार ने महंगाई कम करने का दावा किया था। लेकिन इस सरकार ने तो मंहगाई के अभी तक के सभी रिकार्ड ही तोड़ दिए। उक्त बातें हरियाणा विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद ने सिविल लाइन स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से कहीं।

उन्होंने कहा कि आज देश में तेल के दामों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पेट्रोल और डीजल के दाम 100 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने वाले हैं। ऐसे में महंगे तेल से जनता न केवल परेशान है बल्कि वो भाजपा को वोट देकर कोस रही है। उन्होंने कहा कि राफेल डील भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला है। इसपर पीएम और भाजपा की चुप्पी उनकी असलियत को बयान कर रही है। भाजपा के पास लोगों को भ्रमित करने के अलावा और कुछ नहीं है। इनका मकसद झूठ बोलकर सत्ता का लाभ लेना है। उन्होंने हरियाणा की मनोहर लाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे हरियाणा में भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है। प्रदेश के लोग भाजपा एवं उसकी जनविरोधी नीतियों से बुरी तरह तंग आ चुके हैं। गरीब, मजदूरों सहित सरकारी कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर आए दिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहें हैं। ऐसी गूंगी बहरी तथा बेदर्दी सरकार को जनता जरुर सबक सिखाएगी।

chat bot
आपका साथी