खेती के आधुनिक तरीके अपनाएं किसान : डॉ. बीरेंद्र ¨सह हुड्डा

जागरण संवाददाता, नूंह: किसानों को अपनी व क्षेत्र की बेहतरी के लिए खेती के नवीनतम तरीकों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Apr 2018 03:40 PM (IST) Updated:Tue, 03 Apr 2018 03:40 PM (IST)
खेती के आधुनिक तरीके अपनाएं किसान : डॉ. बीरेंद्र ¨सह हुड्डा
खेती के आधुनिक तरीके अपनाएं किसान : डॉ. बीरेंद्र ¨सह हुड्डा

जागरण संवाददाता, नूंह: किसानों को अपनी व क्षेत्र की बेहतरी के लिए खेती के नवीनतम तरीकों को हर हाल में अपनाना होगा। बागवानी विभाग किसानों को अधिकतर मौजूदा संसाधन आज मुहैया करा रहा है। लेकिन फिर भी बहुत कम किसान ही विभाग से संपर्क कर विकास के लिए सोच रहे हैं।

आज किसानों को अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। तभी जाकर जिले के किसान विकसित हो सकते हैं। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. बीरेंद्र ¨सह हुड्डा ने बताया कि आज के समय में बागवानी की खेती करना बहुत ही मुनाफे का सौदा है। अगर वह खेती करने में आधुनिक तरीकों को अपनाते हैं, तो वह आगे बढ़ सकते हैं। जिले में जिस तरह से पानी का अभाव होता जा रहा है। उसके लिए किसानों को टपका ¨सचाई प्रणाली को अपनाना होगा। जिससे पानी की बचत के साथ उनका मुनाफा भी बढ़ सकेगा। विभाग ने बीते वर्ष जिले के सैंकड़ों किसानों ने टपका ¨सचाई प्रणाली को अपनाया था। ऐसे में इस प्रणाली को किसानों को अपनाने चाहिए। आज हमारे क्षेत्र में ही नहीं बल्कि देश के अधिकांश हिस्सों में पानी का अभाव है। इसलिए क्षेत्र की दृष्टि से टपका ¨सचाई प्रणाली को अपनाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए, जिससे वे पानी की बचत कर अच्छी उपज हासिल कर सकते हैं।

डॉ. बीरेंद्र ¨सह हुड्डा, जिला बागवानी अधिकारी।

chat bot
आपका साथी