कॉलेज के सात विद्यार्थियों का जेई के रूप में चयन

संवाद सहयोगी महेंद्रगढ़ आरपीएस इंजीनियरिग कॉलेज के सिविल विभाग के सात छात्रों ने हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा घोषित जूनियर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:42 PM (IST)
कॉलेज के सात विद्यार्थियों का जेई के रूप में चयन
कॉलेज के सात विद्यार्थियों का जेई के रूप में चयन

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : आरपीएस इंजीनियरिग कॉलेज के सिविल विभाग के सात छात्रों ने हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन द्वारा घोषित जूनियर इंजीनियर के अंतिम परिणाम में बाजी मारते हुए विभिन्न विभागों में ज्वाइन किया है। कॉलेज डीन राजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र गौरव सावरियां, सुमित, अरुण, अश्वनी, सुनील, नितिन जांगड़ा, व शुभम का चयन सिचाई विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर हुआ है। सभी चयनित विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन ने उनके घर जाकर फूलमाला एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। संस्थापक निदेशक डॉ. ओपी यादव ने कहा कि एक बैच में सिविल इंजीनियरिग के सात छात्रों का चयन होना क्षेत्र के साथ कॉलेज के लिए गर्व की बात है। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. महेश यादव, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव, विभागाध्यक्ष विकास यादव, कर्मवीर श्योराण, गजानंद आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी