किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ फूंका पुतला

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सचिव कामरेड बलवीर सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jul 2020 04:40 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jul 2020 04:40 PM (IST)
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ फूंका पुतला
किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, नारनौल :

ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सचिव कामरेड बलवीर सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। इससे पूर्व संगठन सदस्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास जुटे और महावीर चौक तक जुलूस निकाला। किसान नेता बलबीर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने किसान विरोधी तीन अध्यादेश लाकर किसानों को जोरदार चोट दी है।

उन्होंने बताया कि कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य अध्यादेश 2020, मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा पर किसान समझौता अध्यादेश 2020, आवश्यक वस्तु अध्यादेश 2020 व बिजली कानून विधेयक 2020 किसान विरोधी हैं। उन्होंने बताया कि कहा तो यह जा रहा है कि किसान कहीं भी अपनी फसल भेज सकते हैं तथा छोटे किसान अपनी फसल लेकर कहीं भी दूसरे प्रदेशों में जा सकते है। यह विधेयक छोटे किसानों के लिए व्यावहारिक नहीं है। इन काले कानूनों की आड़ में सरकार किसानों को समर्थन मूल्य देने से पीछे हटने की नीति अपना रही है। किसान की हालत कोरोना व मंदी के चलते पहले ही खराब है। ऐसे में किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। इसके विपरीत सरकार काले कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने पर तुली है।

उन्होंने कहा कि भारत की बहुसंख्यक जनता कृषि से अपनी रोजी-रोटी कमाती है। अब सरकार देश की कृषि को भी विदेशी कंपनियों के हवाले करने का षड्यंत्र रच रही है। यदि सरकार ने इन काले कानूनों को वापस नहीं लिया, तो देश के 200 से अधिक किसान संगठन मिलकर नौ अगस्त को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

chat bot
आपका साथी