शहर में एक बार फिर बढ़े खैनी, पान-मसाला व बीडी के दाम

देश में दोबारा से लाकडाउन की आहट को देखते हुए बड़े व्यापारियों ने गुटखा पान खैनी व बीडी का स्टाक करना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:43 PM (IST)
शहर में एक बार फिर बढ़े खैनी, पान-मसाला व बीडी के दाम
शहर में एक बार फिर बढ़े खैनी, पान-मसाला व बीडी के दाम

मोहनलाल अग्रवाल, महेंद्रगढ़ :

देश में दोबारा से लाकडाउन की आहट को देखते हुए बड़े व्यापारियों ने गुटखा, पान, खैनी व बीडी का स्टाक करना शुरू कर दिया है। बाजार में इन दिनों उपरोक्त सभी चीजों के दाम दो गुने हो गए। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से लाकडाउन के कोई आदेश जारी नहीं किए हैं। फिर बड़े व्यापारी पान, गुटखा, खैनी व बीडी के दाम दो गुना करके चांदी कूटने में लगे हुए हैं।

आपको बता दें कि देश में कोरोना के मरीज दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। देश में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश में रात्रि क‌र्फ्यू भी लगा दिया है। सरकार की ओर से प्रदेश में पान गुटखा, खैनी व बीड़ी पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, बावजूद इसके महेंद्रगढ़ शहर में कुछ व्यापारियों ने पान मसाला का बड़ा स्टाक कर लिया है। छोटे दुकानदारों को दोगुने दाम में यह चीज बाजार में बेची जा रही है। जिसे छोटे दुकानदार ग्राहकों को धड़ल्ले से पान-मसाला महंगे दामों पर बेच रहे हैं। जिस ओर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। शहर के एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि देश में फिर लाकडाउन न लग जाए व प्रदेश सरकार पान-मसाले पर दोबारा से प्रतिबंध ने लगा दे इसलिए व्यापारियों ने उपरोक्त चीजों का भारी स्टाक कर लिया है। जिसे छोटे दुकानदारों को दोगुनी कीमतों पर बेचा जा रहा है। इन व्यापारियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

बॉक्स:------

लाकडाउन के दौरान प्रदेश में लगाया था पान-मसाले पर प्रतिबंध:

पिछले साल देश में लाकडाउन लग जाने के कारण प्रदेश सरकार ने गुटखा, पान, बीड़ी व शराब पर प्रतिबंध लगा दिया था। बड़े दुकानदारों ने इन चीजों का भारी स्टाक कर लिया था। जिसे लुक-छिप कर छोटे दुकानदारों को चार गुना महंगे दामों पर भी बेचा गया था। छोटे दुकानदारों ने इन चीजों को ग्राहकों को लुक-छिप कर छह गुना दामों बेचा था।

बॉक्स:------

ज्यादा मूल्य वसूलना अपराध:

बाजार में कोई भी चीज पर अंकित मूल्य से ज्यादा मूल्य वसूल करना कानूनन अपराध है। दुकानदारों द्वारा प्रत्येक वस्तु की रेट लिस्ट दुकानों पर चस्पा की जानी चाहिए। जिससे ग्राहकों को प्रत्येक वस्तु के दाम पता हों। लेकिन महेंद्रगढ़ शहर में किसी भी दुकान पर कोई रेट लिस्ट चस्पा नहीं है। जिससे यह दुकानदार मनमाने रेट पर किसी भी चीज को धड़ल्ले से बेचकर अपनी चांदी कूट रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है।

chat bot
आपका साथी