जन्माष्टमी पर निकाली प्रभातफेरी, झांकयों ने मोहा मन

जियो गीता संस्था के तत्वावधान में जन्माष्टमी को लेकर रविवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में नगर की अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया। प्रात: छह बजे सभी लोग नगर के प्रसीद्ध मां चामुंडा देवी मंदिर में एकत्रित हुए। प्रभात फेरी में सर्वप्रथम आचार्य पंडित क्रांति निर्मल शास्त्री ने जियो गीता मंडल के संरक्षक डा. अशोक आहुजा को परिवार सहित गीता जी का पूजन करवाया। इस मौके पर गीता जी की शोभायात्रा व कृष्ण सुदामा की सुंदर झांकी लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Sep 2018 04:58 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2018 04:58 PM (IST)
जन्माष्टमी पर निकाली प्रभातफेरी, झांकयों ने मोहा मन
जन्माष्टमी पर निकाली प्रभातफेरी, झांकयों ने मोहा मन

जागरण संवाददाता, नारनौल

जियो गीता संस्था के तत्वावधान में जन्माष्टमी को लेकर रविवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में नगर की अनेक धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं

के लोगों ने भाग लिया।

प्रात: छह बजे सभी लोग नगर के प्रशिद्ध मां चामुंडा देवी मंदिर में एकत्रित हुए। प्रभात फेरी में सर्वप्रथम आचार्य पंडित क्रांति निर्मल शास्त्री ने जियो गीता मंडल के संरक्षक डा. अशोक आहुजा को परिवार सहित गीता जी का पूजन करवाया। इस मौके पर गीता जी की शोभायात्रा व कृष्ण सुदामा की सुंदर झांकी लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूजन के बाद रिमझिम बरसात का आनंद उठाते हुए प्रभात फेरी मां चामुंडा मंदिर से शुरू होकर किलारोड, खड़खड़ी, मेहता चौक, चौधरियान, देवस्थान, काबिला संघीवाड़ा, मानक चौक तथा आजाद चौक होते हुए वापस मां चामुंडा देवी मंदिर में जाकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी का सभी मोहल्लों में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया व गीताजी की आरती की। प्रभात फेरी में सभी भक्तजन भगवान कृष्ण के जयकारे व भजन गाकर नाचते गाते हुए चल रहे थे। इसी बीच जगह-जगह कृष्ण सुदाम की सजी झांकी द्वारा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। यात्रा में गीता मैया के जयकारे और कृष्ण कन्हैया के जयकारों से पूरा नारनौल गुंजायमान हो रहा था इस मौके पर प्रमुख रूप से संस्था के प्रधान घनश्याम गर्ग, सुरेंद्र यादव, मास्टर सुरेश, मयंक गर्ग, सीताराम चौबे, गोपाल नंबरदार, सुरेंद्र सैनी, जितेंद्र कुमार, गोपाल नंबरदार, चेतन ¨जदल, ईशान मित्तल, बजरंग अग्रवाल, अजय गुप्ता, श्री रामचरित मानस प्रचार मंडल से प्रवीण गुप्ता, गो¨वद सैनी, सड़क सुरक्षा संगठन से नरेश गोगिया, अरुण शर्मा, हेल्पलाइन क्लब से अविनाश अग्रवाल, संकटमोचन संकीर्तन मंडल के प्रधान पवन गर्ग, श्री राम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल से प्रधान निर्मल शास्त्री, दीपक भारद्वाज, रजनी गर्ग, डॉक्टर संतोष आहूजा, सुनीता देवी, राधिका सैनी आदि ने हिस्सा लिया।

----------------

जन्माष्टमी पर सजे मंदिर, तैयारियां पूरी

संवाद सहयोगी, सतनाली

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सतनाली व आसपास के गांवों के मंदिरों में चहल पहल बढ़ गई है तथा मंदिरों को भव्य रूप में सजाया जा रहा है। 3 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर पिछले कई दिनों से मंदिरों को सजाने की तैयारियां की जा रही है, जो अंतिम चरण पर है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में झूला डालकर रात को श्री कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी मा. बहादुर पारीक के अनुसार मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। कस्बे के अन्य मंदिरों में भी पर्व को लेकर सजावट की जा रही है। रंग बिरंगी लाइटों से मंदिरों को सजाया जा रहा है। मंदिर में श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में प्रसाद वितरण की भी तैयारियां चल रही है। मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी