भाजपा के स्थापना दिवस पर किया लोगों को सम्मानित

भाजपा पार्टी ने अपने 40वें स्थापना दिवस पर 40 ऐसे लोगों को सम्मानित किया है जोकि रात दिन समाज के लिए कार्य कर रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 06:23 PM (IST) Updated:Thu, 09 Apr 2020 06:18 AM (IST)
भाजपा के स्थापना दिवस पर किया लोगों को सम्मानित
भाजपा के स्थापना दिवस पर किया लोगों को सम्मानित

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : भाजपा पार्टी ने अपने 40वें स्थापना दिवस पर 40 ऐसे लोगों को सम्मानित किया है जोकि रात दिन समाज के लिए कार्य कर रहे है। भाजपा जिला सदस्यता सह प्रमुख सुरेश शर्मा की अगवाई में भाजपा नेता सुगन चंद सैनी, आरएसएस के जिला बौधिक रामप्रसाद शास्त्री, सचिव विजेंद्र गढ़ी, ओमप्रकाश गुप्ता, पार्षद संजय गोयल, अजय मुदगिल, जितेंद्र सिघल, वेदप्रकाश व हेमंत लाटा आदि ने स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी, मीडिया कर्मी, गैस वितरित कर्मियों को सम्मानित किया।

सुरेश शर्मा ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर कोरोना महामारी में लोगों के लिए काम कर रहे इन लोगों को सम्मानित किया गया है क्योंकि महामारी में जहां सभी लोग अपने घरों में बैठे हुए है। यह लोग बिना भय के समाज के लिए काम कर रहे है। ऐसे में इनका सम्मान करने का हमारा फर्ज बनता है। पार्टी का यही सच्चा स्थापना दिवस होगा। सुगन चंद सैनी ने कहा कि हम सब कम से कम ऐसे लोगों का सम्मान तो कर सकते है जो समाज के लिए काम कर रहे है।

chat bot
आपका साथी