Mahendragarh: केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पुल, कहा- देश को मिली एक अलग पहचान

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक अलग पहचान मिली है। आज दुनिया का हर देश हिंदुस्तान की बातों को तवज्जो देता है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने नांगल चौधरी में रतनलाल के आवास पर जलपान के दौरान बातचीत की।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 25 Nov 2022 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 25 Nov 2022 09:07 PM (IST)
Mahendragarh: केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत राव ने बांधे PM मोदी की तारीफों के पुल, कहा- देश को मिली एक अलग पहचान
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश को एक अलग पहचान मिली है। (फाइल फोटो)

महेंद्रगढ़, जागरण संवाददाता। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व में एक अलग पहचान मिली है। आज दुनिया का हर देश हिंदुस्तान की बातों को तवज्जो देता है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने नांगल चौधरी में रतनलाल के आवास पर जलपान के दौरान बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश में सबसे तेज गति से सड़कों का निर्माण कार्य हो रहा है। हाईवे ही किसी भी देश के विकास को गति देते हैं। इस दिशा में प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच देश को आगे बढ़ा रही है। देश 5जी के दौर में पहुंच चुका है यह हमारे लिए गौरव की बात है।

गरीब से गरीब व्यक्ति बैंको तक पहुंचा- केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत 

उन्होंने कहा कि यह मजबूत नेतृत्व का ही नतीजा है कि कोई भी बाहरी ताकत अब देश के अंदरूनी हिस्सों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने में नाकाम हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री जन-धन योजना गरीब से गरीब व्यक्ति को बैंकों तक पहुंची है। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी सबको न्याय देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

परिवार पहचान पत्र इसका एक उदाहरण है। इसके माध्यम से सरकार की सभी योजनाओं को जोड़ा गया है। अब पात्र लोगों को घर बैठे ही वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ दिया जा रहा है। किसी भी नागरिक को आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, समाज कल्याण के अधिकारी पात्र नागरिक के घर खुद जाएंगे।

BJP ने हरियाणा के अंतिम छोर तक पहुंचाया पानी- मंत्री इंद्रजीत

उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है, जिसने दक्षिणी हरियाणा की अंतिम छोर तक पानी पहुंचाया है। इससे पहले की सरकारों में पानी के लिए केवल बयानबाजी होती थी। भाजपा की सरकार आते ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। यही कारण है कि अब जिला में जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें- Haryana Politics: जयचंद की एंट्री ने किया केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का मजा किरकिरा

यह भी पढ़ें- आर्थिक विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए वित्तीय समावेशी साक्षरता के प्रति जागरूकता जरूरी : राव इंद्रजीत

chat bot
आपका साथी