संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, छह पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नारनौल : गांव दुलौठ जाट में 19 वर्षीय विवाहिता की पूजा पत्नी अशोक की संदिग्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 08:14 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 08:14 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, छह पर केस दर्ज
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, छह पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नारनौल : गांव दुलौठ जाट में 19 वर्षीय विवाहिता की पूजा पत्नी अशोक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीहर पक्ष के लोगों ने पूजा की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बीमारी के चलते पूजा की मौत होने की बात कही है। पुलिस ने पीहर पक्ष के लोगों की शिकायत पर पति अशोक सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। शव का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में पूजा की मां बेवल निवासी ब्रह्मा देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी गांव दलौठ जाट निवासी अशोक पुत्र रणजीत के साथ गत वर्ष अप्रैल माह में ही की थी। ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी से दहेज की मांग करते थे। गत दिनों भी पूजा के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की गई थी, लेकिन गांव के मौजिज लोगों के फैसले के बाद पूजा को ससुराल भेज दिया गया था। ब्रह्मा के अनुसार गत दिन पूजा के पास फोन किया तो उसके पति अशोक ने बात नहीं करवाई, लेकिन देर रात फोन आया कि उसकी बेटी नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती व बीमार है। सूचना पाकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो पूजा मृत हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने मृतका की मां ब्रह्मा देवी की शिकायत पर पति अशोक, उर्मिला, पूनम, चंद्रो, राजेश व रणजीत के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी