आजाद हिद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समारोह आज

आजादी के अमृत महोत्सव पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज मनाई जाएगी। साथ ही आजाद हिद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समारोह लाला शंकर लाल की पांच चौक की हवेली संघीवाड़ा नारनौल में आयोजित होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 05:22 PM (IST)
आजाद हिद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समारोह आज
आजाद हिद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समारोह आज

जागरण संवाददाता, नारनौल: आजादी के अमृत महोत्सव पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती आज मनाई जाएगी। साथ ही आजाद हिद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान समारोह लाला शंकर लाल की पांच चौक की हवेली संघीवाड़ा नारनौल में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता एवं सैनिक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश यादव, आजाद हिद फौज के स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ कुरुक्षेत्र की वीरांगना सीता देवी, भिवानी के सुल्तान सिंह की वीरांगना मनभावती देवी, रेवाड़ी के सुल्तान सिंह की वीरांगना चांद कौर एवं अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. रामनिवास मानव, गोविद भारद्वाज पूर्व चेयरमैन एग्रो इंडस्ट्रीज हरियाणा सरकार, वैदिक आचार्य कैप्टन जगराम आर्य, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, रतन लाल सैनी भारतीय संस्कृति निधि महेंद्रगढ़ चैप्टर एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डा. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा, सदस्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार ने बताया कि लाला शंकर लाल की हवेली में इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य देश प्रदेश की युवा पीढ़ी को आजाद हिद फौज की स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और इतिहास के बारे में अवगत करवा कर देशभक्ति की भावना से प्रेरित करना है। इसी हवेली में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान नेताजी ने प्रवास किया था। नेताजी राष्ट्रभक्त नरेश खेतड़ी और पाटन से मंत्रणा करने आए थे। डा. विश्वकर्मा ने कहा कि नेताजी की जयंती को ऐतिहासिक रूप देने में हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का विशेष योगदान रहा है। संयोजक नारनौल भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष संघी ने बताया कि शंकर लाल की हवेली में ही उनकी पुत्री की याद में मंदिर बना हुआ है। जिसमें दूर-दूर से लोग पूजा करने आते हैं। देश की आजादी में शंकर लाल संघी नारनौल का विशेष योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी