जी का जंजाल बन गए कनीना नपा चुनाव

संवाद सहयोगी, कनीना : कनीना पालिका के प्रधान तथा उप प्रधान पद के चुनाव कनीनावासियों के लिए ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 07:13 PM (IST)
जी का जंजाल बन गए कनीना नपा चुनाव
जी का जंजाल बन गए कनीना नपा चुनाव

संवाद सहयोगी, कनीना :

कनीना पालिका के प्रधान तथा उप प्रधान पद के चुनाव कनीनावासियों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। कनीना पालिका चुनाव 13 मई को संपन्न हुए थे ¨कतु 6 माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक प्रधान और उपप्रधान नहीं बन पाए हैं। यही हालत रही तो माना जाता है कि भविष्य में भी प्रधान एवं उपप्रधान बन पाना कठिन होगा।

एक ओर जहां इस बार विजयी 13 पार्षदों में से एक गुट के पास सात पार्षद हैं वहीं दूसरे गुट की के पास छह पार्षद बताए जा रहे हैं जबकि चुनाव के प्रधान और उपप्रधान बनने में कम से कम 8 सदस्य पार्षदों की जरूरत है। आठ पार्षद किसी भी हाल में नहीं हो पा रहे हैं। दोनों गुटों के पार्षद अपने-अपने प्रधान से मजबूती से जुड़े हुए हैं जिसके चलते उन को तोड़ पाना कठिन है। यही नहीं 2 वोट सांसद तथा विधायक के हैं जो वोट डालने के लिए शायद ही कभी कनीना आएं। यही कारण है कि अब दोनों गुटों द्वारा सात और छह वोट लेकर के सामान्य स्थितियों में उप प्रधान और प्रधान बनाया जाना अति दुष्कर है।

chat bot
आपका साथी