खेल प्रश्नोत्तरी में दयानंद व नेताजी सदन रहा प्रथम

डालनवास स्थित नालंदा विधा निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल में खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 06:47 PM (IST)
खेल प्रश्नोत्तरी में दयानंद व नेताजी सदन रहा प्रथम
खेल प्रश्नोत्तरी में दयानंद व नेताजी सदन रहा प्रथम

संवाद सहयोगी, सतनाली:

खंड के गांव डालनवास स्थित नालंदा विद्या निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल में खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दयानंद व नेताजी सुभाषचंद्र बोस सदन ने बाजी मारी।

इस अवसर पर प्राचार्य जय ¨सह फौगाट ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्याíथयों का न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि प्रतिस्पर्धा व आत्मविश्वास सहित अनेक गुण भी पैदा होते हैं। उन्होंने विद्याíथयों से खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में खेलों से संबंधित प्रश्नों के सात चरण आयोजित किए गए। प्रत्येक तीन चरणों के बाद एक-दो दर्शक चरण भी रखे गए थे। मंच संचालन सत्यवीर बडराई व सुमेर सतनाली ने किया।

प्रतियोगिता में दयानंद सदन के नितेश, ऋतु, मंदीप, आदित्य तथा सुभाष सदन के अनीशा, दीपक, दीपांशु, विवेक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर भी दयानंद सदन की टीम रही जिसमें कुसुम, हिमांशु, नेंसी व अंशु शामिल थे जबकि तृतीय स्थान पर सुभाष चंद्र बोस सदन की अंकित, खुशी, सुमित व मोहित रहे।

विजेता टीमों को विद्यालय के प्रबंध निदेशक विक्रम ¨सह लांबा ने स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस दौरान सुनीता बासड़ी, राकेश नांधा, अंजलि शेखावत, मनीषा पिचौपा, मुकेश गादड़वास, अशोक शास्त्री, भूपेंद्र सतनाली, फतेह¨सह व धर्मबीर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी