एक चिकित्सक के सहारे चल रहा पशु अस्पताल

आबादी के हिसाब से सबसे बड़े पशु अस्पताल अटेली में केवल एक चिकित्सक ही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 06:10 PM (IST)
एक चिकित्सक के सहारे चल रहा पशु अस्पताल
एक चिकित्सक के सहारे चल रहा पशु अस्पताल

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : आबादी के हिसाब से सबसे बड़े पशु अस्पताल अटेली में केवल एक चिकित्सक है। जबकि अस्पताल में दो वीएलडीए की पोस्ट है। एक भी वीएलडीए यहां नहीं है। चिकित्सक का सहायक तक न होने से पशुओं को देखने में भारी परेशानी होती है। अस्पताल में पशुओं का इलाज करवाने आने वाले पशु पालक अस्पताल में आते है और इंतजार कर वापिस चले जाते है। कहने को तो अस्पताल में चिकित्सक, दो सहायक, बीएलओ के पद है, लेकिन अस्पताल में केवल एक चिकित्सक के अलावा कोई कर्मी नहीं है। अस्पताल में दो वीएलडीए की पोस्ट है। दोनों पोस्ट रिक्त है। बीएलओ की पोस्ट भी रिक्त है। केवल एक चिकित्सक अस्पताल में है। पार्षद अशोक कुमार ने बताया कि अस्पताल में वीएलडीए व अन्य कर्मियों की कमी होने से पशु पालकों को अस्पताल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अटेली आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा अस्पताल है। अटेली अस्पताल के नीचे 12 गांवों के हजारों की संख्या में पशुपालक है। अस्पताल में इतनी संख्या में पशुओं का इलाज करने के लिए पशु पालक आते है लेकिन कर्मियों की कमी के चलते उनके पशुओं का सही इलाज नहीं हो पा रहा है।

chat bot
आपका साथी