पुलिस भर्ती में अहीरवाल  को सबसे अधिक मौका

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली  :  हरियाणा पुलिस की भर्ती में अहीरवाल  से सबसे अधिक संख्या में युवाओं का च

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 06:40 PM (IST)
पुलिस भर्ती में अहीरवाल  को सबसे अधिक मौका
पुलिस भर्ती में अहीरवाल  को सबसे अधिक मौका

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली  :  हरियाणा पुलिस की भर्ती में अहीरवाल  से सबसे अधिक संख्या में युवाओं का चयन हुआ है। गांव-गांव में दीवाली का सा माहौल है। हर गांव से पांच-सात नवयुवकों का पुलिस में चयन हुआ है। उक्त बातें डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने अटेली  में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान पत्रकारों से कही।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। पिछली सरकारों में पारदर्शिता के अभाव के चलते यहां के युवाओं को नौकरी में उचित अवसर नहीं मिलते थे। भाजपा सरकार में पारदर्शिता होने से पूरी सूची में आधे युवा अहीरवाल  क्षेत्र से भर्ती हुए हैं। घर-घर में दीवाली का माहौल है और खट्टर  सरकार ¨जदाबाद के नारे गूंज रहे हैं। 4500  के करीब भर्ती हुए युवाओं में 1850  के करीब महेंद्रगढ़-रेवाड़ी  दोनों जिलों के हैं। उन्होंने कहा कि हर गांव से उनको फोन पर युवाओं का चयन होने की सूचना मिल रही है। इससे पहले लड़कियों की पुलिस भर्ती में भी जिला से सबसे अधिक युवतियां भर्ती में चयनित हुई थी। इस मौके पर कर्मवीर बिहाली, चेयरमैन विकास यादव, रमेश जांगिड़ा, राकेश अग्रवाल व अनिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी