जिप चेयरमैन ने गांव सुनहेड़ी खालसा में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

कुरुक्षेत्र। जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने रविवार को गांव सुनहेड़ी खालसा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 06:50 AM (IST)
जिप चेयरमैन ने गांव सुनहेड़ी खालसा में किया विकास कार्यों का निरीक्षण
जिप चेयरमैन ने गांव सुनहेड़ी खालसा में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी ने रविवार को गांव सुनहेड़ी खालसा में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला परिषद की ग्रांट से निर्माणाधीन हरिजन धर्मशाला, श्मशान घाट, स्कूल का बरामदा, रोशनलाल वाली गली व मास्टर बलवान वाली गली के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवता को जांचा। इसके बाद ग्रामीणों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि गांव में वार्ड के सदस्यों की सहमति से विकास कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है। इस सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली देने का काम भी किया है। सरकार की इस योजना से लोगों को अब शहर जैसी सुविधाएं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। इस जिले में राज्य सरकार का मुख्य फोकस गांव में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, इसलिए गावों में लगातार विकास कार्य करवाएं जा रहे है। मनरेगा योजना के तहत अब 260 से भी ज्यादा विकास कार्यों को कराया जा सकता है। अधिकारी गांव-गांव में जाकर सरपंचों और लोगों को मनरेगा योजना के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों के प्रति जागरुक कर रहें हैं। इस मौके पर कर्मवीर सिंह, पाला राम, जिले सिंह, अशोक मेहरा, लख्मीचंद व बलवान सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी