गांवों से लेकर विदेशों तक की महिलाएं हुईं एकजुट, पहली अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला महापंचायत आज

लॉकडाउन में वाट्सएप ग्रुप पर शुरू महिलाओं की चर्चाएं अब बड़ा रूप लेकर तरराष्ट्रीय सर्वखाप महापंचायत तक पहुंच गई हैं। पहली अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला महापंचायत का आयोजन रविवार 12 जुलाई को किया जाएगा। महिलाएं शाम 4 बजे जूम एप पर जुड़ेंगी। इसमें प्रदेश व देश के साथ कई बड़े देशों की महिलाएं अंतरराष्ट्रीय महापंचायत का हिस्सा बनेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 07:05 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 07:05 AM (IST)
गांवों से लेकर विदेशों तक की महिलाएं हुईं एकजुट, पहली अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला महापंचायत आज
गांवों से लेकर विदेशों तक की महिलाएं हुईं एकजुट, पहली अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला महापंचायत आज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लॉकडाउन में वाट्सएप ग्रुप पर शुरू महिलाओं की चर्चाएं अब बड़ा रूप लेकर अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महापंचायत तक पहुंच गई हैं। पहली अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला महापंचायत का आयोजन रविवार 12 जुलाई को किया जाएगा। महिलाएं शाम 4 बजे जूम एप पर जुड़ेंगी। इसमें प्रदेश व देश के साथ कई बड़े देशों की महिलाएं अंतरराष्ट्रीय महापंचायत का हिस्सा बनेंगी।

सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत की महिला विग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने बताया कि इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला महापंचायत में देश के हर प्रांत से लेकर विदेशों से भी महिलाएं जुड़ रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाना है।

लॉकडाउन में बढ़ी घरेलू हिसा

डा. संतोष दहिया ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिसा के मामलों में करीब 75 फीसद इजाफा हुआ है। जिस कारण महिलाएं मानसिक तनाव की तरफ बढ़ रही हैं। ऐसे में महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक, सामाजिक, राजनीतिक, अध्यात्मिक व आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना अति आवश्यक है।

नैना चौटाला और पूर्व मंत्री गीता भुक्कत समेत कई महिलाएं शामिल होंगी

12 जुलाई को होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय सर्वखाप महिला कांफ्रेंस में हर क्षेत्र की स्थापित महिलाएं भाग लेंगी। उनके अनुभवों से सभी महिलाओं को लाभ होगा। इसमें मुख्य रूप से विधायक नैना सिंह चौटाला, पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व सांसद सुधा यादव, अर्जुन अवार्डी गीता फौगाट, विनेश फोगाट, पर्वतारोही अनिता कुंडू, एचसीएस टॉप रैंकर श्वेता सुहाग, विदेश में हरियाणवी संस्कृति की संवाहक रितु श्योराण, नेशनल रिकॉर्ड होल्डर कविता नैन, विश्व की दूसरे नंबर की बॉक्सर कविता चहल, गोल्डन गर्ल ममता खरब, डीएसपी ममता सौदा, फिल्म स्टार दामिनी चोपड़ा, गायिका एवं रियलिटी शो स्टार यूटिका वर्मा, आस्ट्रेलिया से सुशीला मलिक, राजेश दहिया व नीतू मलिक सुहाग, कैलिफोर्निया से दीपिका जागलान, हंड्रेड विमेन अचीवर रिचा गौर, मुंबई से राधिके, सुजाता गौतम, इंग्लैंड से योगिता बांगड़, सुशीला सिंह, प्रवीण रानी, अमेरिका से सविता धनखड़ व किनिया से गायत्री देवी समेत सैकड़ों महिलाएं जुड़ेंगी।

chat bot
आपका साथी