महाभारत की धरा को सियासी योद्धाओं का इंतजार

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र महाभारत की धरा कुरुक्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए सियासी योद्धाओं का बेसब्री से इंतजार है। मंगलवार से नामांकन शुरू होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 07:29 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 07:29 AM (IST)
महाभारत की धरा को सियासी योद्धाओं का इंतजार
महाभारत की धरा को सियासी योद्धाओं का इंतजार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: महाभारत की धरा कुरुक्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए सियासी योद्धाओं का बेसब्री से इंतजार है। मंगलवार से नामांकन शुरू होगा। भाजपा से नायब सैनी और लोसुपा-बसपा गठबंधन से शशि सैनी सियासी मैदान में हैं। कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, लेकिन कुरुक्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की। वहीं इनेलो का मंथन जारी है। हालांकि अभय चौटाला आज सभी 10 सीटों का ऐलान कर सकते हैं। जबकि जजपा-आप गठबंधन से जयभगवान शर्मा का लड़ना तकरीबन तय है। जिदल को राहुल का इंतजार

कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ने से पहले नवीन जिदल राहुल गांधी से मुलाकात करना चाहते हैं। राहुल कर्नाटक के दौरे पर हैं। उनके लौटने के बाद सोमवार को जिदल के नाम पर ऐलान हो सकता है। नवीन का स्पष्ट रुख है। राहुल गांधी का इशारा मिलते ही वे कुरुक्षेत्र में पहुंचे जाएंगे। ऐसे अटकी कांग्रेस की चार सीटें

कांग्रेस ने बीते रोज छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की और चार रोक दीं। पेंडिग रखी सीटों पर पिता-पुत्र या पति-पत्नी में से उम्मीदवार के चयन की कशमकश पार्टी के सामने हैं। सोनीपत सीट पर पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को टिकट देना चाहती है, लेकिन वे स्टेट पॉलिटिक्स में रहना चाहते हैं और पत्नी आशा हुड्डा का नाम आगे कर दिया है। हिसार सीट पर कुलदीप बिश्नोई अपने पुत्र भव्य बिश्नोई को लॉंच करना चाहते हैं। जबकि पार्टी लॉंचिग का रिस्क इस चुनाव में लेने के मूड में नजर नहीं आ रही है। करनाल सीट पर विधायक कुलदीप शर्मा और उनके बेटे में से किसे टिकट दी जाए, यह मंथन चल रहा है। बागियों के चक्कर में अटके डीडी

जजपा-आप गठबंधन में कुरुक्षेत्र सीट जननायक जनता पार्टी के खाते में आई है। यहां से जयभगवान शर्मा डीडी का नाम लगभग तय है। औपचारिक घोषणा बची है।

chat bot
आपका साथी