अलग अलग मामलों के दो भगोड़े गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों के दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 01:23 AM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 01:23 AM (IST)
अलग अलग मामलों के दो भगोड़े गिरफ्तार
अलग अलग मामलों के दो भगोड़े गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र : जिला पुलिस ने अलग-अलग मामलों के दो भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि पीओ स्टाफ के उप निरीक्षक सुमेर ¨सह की पुलिस टीम ने भगोड़े पानीपत के गांव सिवाह निवासी राहुल पुत्र विरेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मार्च 2013 व अक्टूबर 2012 को थाना शहर थानेसर में मारपीट करने के दो मामले दर्ज किए गए थे। मामले अदालत में विचाराधीन थे और आरोपी को न्यायाधीश सौरभ शर्मा की अदालत ने 28 मई 2015 को भगोड़ा घोषित किया था। वहीं थाना पिहोवा में भगोड़े आरोपी डेरा नाजर ¨सह निवासी मेजर ¨सह अधोया के खिलाफ अक्तूबर 2014 में आबकारी का मामला दर्ज हुआ था। मामला अदालत में विचाराधीन था तथा आरोपी न्यायाधीश दीक्षा दास रंगा की अदालत ने 12-6-17 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पीओ स्टाफ की टीम ने कराह साहब चौकी के सहायक उप निरीक्षक जगदीश चंद के साथ मिलकर भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी