प्रदेश में पंचायती जमीन पर मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे 30 लाख पौधे

मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश भर में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 500 पौधे लगाए जांएगे और पंचायती राज विभाग की तरफ से प्रदेश में मनरेगा के तहत 200 फार्म पौंड विकसित किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 06:32 AM (IST) Updated:Fri, 12 Jul 2019 06:32 AM (IST)
प्रदेश में पंचायती जमीन पर मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे 30 लाख पौधे
प्रदेश में पंचायती जमीन पर मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे 30 लाख पौधे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश भर में खाली पड़ी पंचायती जमीन पर 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मनरेगा के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 500 पौधे लगाए जांएगे और पंचायती राज विभाग की तरफ से प्रदेश में मनरेगा के तहत 200 फार्म पौंड विकसित किए जाएंगे। इस अभियान के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को कुछ ना कुछ टारगेट दिए गए हैं ताकि हरियाणा प्रदेश में पानी की एक-एक बूंद को बचाया जा सके और लोगों को इस विषय पर जागरुक किया जा सके। अरोड़ा जल शक्ति अभियान के तहत वीरवार को चंडीगढ़ से वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए अधिकारियों को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 19 जिलों के 81 खंडों और 52 एमसी क्षेत्र में भूजल स्तर की स्थिति काफी चिताजनक है। जल शक्ति अभियान के तहत बरसात से गिरते भूजल स्तर को रिचार्ज करना है। इस अभियान में कृषि विभाग, पंचायती विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, नगर निगम, जिला योजनाकार विभाग, सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग, सिचाई विभाग सहित अन्य विभाग मिलकर एक टीम के रुप में काम करेंगे। इस अभियान के साथ हिसार कृषि विश्वविद्यालय को भी साथ जोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए शहर की समाज सेवी संस्थाओं के साथ-साथ एनजीओ को भी साथ जोड़ा जाएगा। एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रास, सेल्फ हेल्प ग्रुप, स्वच्छता ग्रहियों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, नेहरु युवा केंद्र, पंचायती राज संस्थाएं, कृषि विज्ञान केंद्र जैसी संस्थाओं के माध्यम से भी लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर डीसी डॉ.एसएस फुलिया, एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम संयम गर्ग, एसडीएम अनिल यादव, डिप्टी सीईओ शंकर गोयल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी