सुबह की शुरुआत हुई घनी धुंध के साथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बृहस्पतिवार की सुबह घनी धुंध से शुरू हुई। दृश्यता महज शून्य रह जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति मंद पड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 01:51 AM (IST)
सुबह की शुरुआत हुई घनी धुंध के साथ
सुबह की शुरुआत हुई घनी धुंध के साथ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : बृहस्पतिवार की सुबह घनी धुंध से शुरू हुई। दृश्यता महज शून्य रह जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति मंद पड़ गई। हालांकि सुबह सूर्यदेव के दर्शनों के बाद आसमान से धुंध छंट गई। मगर ठंड का प्रभाव दिन भर रहा। इसके चलते रात का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लगातार तापमान गिरने के साथ ही बृहस्पतिवार को सुबह घनी धुंध आसमान मे छा गई। धुंध इतनी घनी थी कि वाहन चालकों को कुछ ही कदमों की दूरी पर चल रहा वाहन दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते सड़कों पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई और लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में कड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिहोवा रोड पर दो वाहनों की टक्कर भी हुई, मगर इस दुर्घटना में किसी के घायल होने का कोई समाचार नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान की वजह से रात में सर्दी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। सांय होते ही बाजार सुनसान हो गए और लोग अपने घरों में दुबकने लगे। इससे पहले दोपहर को चमकदार धूप निकलने से लोगों को काफी राहत मिली। लोग अपने घरों, दुकानों व कार्यालयों के बाहर धूप का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन धुंध का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही बीच-बीच में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व गिरावट भी दर्ज की जाएगी। मगर दिन के समय सूर्यदेव के दर्शन होंगे। ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ी इस्माईलाबाद : मैदानी इलाके में कोहरे का दौर आरंभ होते ही दिन के समय ठिठुरन गति पकड़ने लगी है। वहीं रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। आने वाले दिनों में ठंड अधिक बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। वीरवार को सवेरे घने कोहरे ने वाहनों के पहिये धीमे कर दिए। काफी चालकों ने तो वाहन यहां वहां खड़े कर कोहरा छंटने का इंतजार किया। दिसंबर माह का यह पहली कोहरे की चादर थी। इसके साथ ही दिन में ठिठुरन बढ़ने लगी है।

chat bot
आपका साथी