हरियाणा के अत्याधिक खिलाडिय़ों को ओलंपिक तक लेजाना है लक्ष्य : संदीप सिंह

शाहाबाद पहुंचे प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वह सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पिहोवा की जनता ने उन्हें विधायक बनाया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 08:00 AM (IST)
हरियाणा के अत्याधिक खिलाडिय़ों को ओलंपिक तक लेजाना है लक्ष्य : संदीप सिंह
हरियाणा के अत्याधिक खिलाडिय़ों को ओलंपिक तक लेजाना है लक्ष्य : संदीप सिंह

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद पहुंचे प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वह सरकार का आभार व्यक्त करते हैं कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। उन्होंने कहा कि पिहोवा की जनता ने उन्हें विधायक बनाया है और इस क्षेत्र के लिए वह कोई बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आएंगे जो अपने आप में इतिहास होगा। ज्यादा से ज्यादा विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर खेल मंत्रालय उन्हें दिया गया तो हरियाणा के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाना उनका लक्ष्य होगा।

संदीप ने कहा कि हॉकी उनका बर्थ खेल रहा है इसलिए हॉकी को हरियाणा में प्रमोट किया जाएगा। वह सभी खेलों व खिलाडिय़ों को आगे लाने का प्रयास करेंगे। खेलों के विकास के लिए विशेष रणनीति बनेंगी और प्रशिक्षकों व खिलाडिय़ों को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि राष्ट्र के लिए खेलने वाले खिलाडिय़ों को रोजगार के साथ हर तरह का स मान मिल सके। संदीप सिंह ने कहा कि जिस तरह खेल के मैदान में उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन किया था अब राजनीति में भी वह निष्पक्ष, मेहनत व कर्मठता से काम करेंगे ताकि प्रदेश की जनता के लिए अधिक से अधिक काम किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व नपा प्रधान सुदर्शन कक्कड़, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, नीरज कक्कड़, त्रिलोचन सिंह हांडा, सरपंच अमित कक्कड़, मलकिन्द्र सिंह, सोनू कक्कड़, रिका, मोना, संजीव आहुजा, गुरबख्श सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी