अदालत परिसर में हुआ नए चैंबर कांप्लेक्स का शिलान्यास

अदालत परिसर में नए चैंबर कांप्लेक्स का पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कुरुक्षेत्र सेशन डिवीजन की एडमिनिस्ट्रेटर जज रेखा मित्तल ने शिलान्यास किया। नए चैंबर कांप्लेक्स में 57 चैंबर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एक हाल का निर्माण होगा। न्यायाधीश रेखा मित्तल ने कहा कि अधिवक्ता जरूरतमंद व असहाय लोगों की हर संभव मदद करें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 05:56 AM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 06:41 AM (IST)
अदालत परिसर में हुआ नए चैंबर कांप्लेक्स का शिलान्यास
अदालत परिसर में हुआ नए चैंबर कांप्लेक्स का शिलान्यास

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अदालत परिसर में नए चैंबर कांप्लेक्स का पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कुरुक्षेत्र सेशन डिवीजन की एडमिनिस्ट्रेटर जज रेखा मित्तल ने शिलान्यास किया। नए चैंबर कांप्लेक्स में 57 चैंबर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही एक हाल का निर्माण होगा। न्यायाधीश रेखा मित्तल ने कहा कि अधिवक्ता जरूरतमंद व असहाय लोगों की हर संभव मदद करें। उन्हें न्याय दिलवाने में आगे आए, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। बार व बैंच के बीच हमेशा बेहतर संबंध बने, इसके लिए अधिवक्ताओं व न्यायिक अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए। बार एसोसिएशन के प्रधान मनोज वशिष्ठ ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं के चैंबर नहीं निकले हैं उनको इस हाल में मुफ्त सीट दी जाएगी, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र बार एसोसिएशन करने जा रही है। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संत प्रकाश, बार एसोसिएशन के उपप्रधान जसविद्रपाल सिंह, महासचिव धर्मेंद्र नरबाण, सहसचिव साहिब सिंह, कोषाध्यक्ष ईशान गोयल, पूर्व प्रधान जगरूप सिंह, अमर सिंह मलिक, पूर्व प्रधान अमर चीमा, मंजू कौशिक, जितेंद्र कौर, लाल सिंह, कमलकांत अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी