आसमान पर बादल देखकर दिन भर अटकी रही किसानों की सांसें

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र आसमान पर काले बादल और तेज हवाओं को देख-देखकर किसानों की सांसें दिन भर अटकी रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 07:18 AM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 07:18 AM (IST)
आसमान पर बादल देखकर दिन भर अटकी रही किसानों की सांसें
आसमान पर बादल देखकर दिन भर अटकी रही किसानों की सांसें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

आसमान पर काले बादल और तेज हवाओं को देख-देखकर किसानों की सांसें दिन भर अटकी रहीं। आसपास के जिलों में हुई भारी ओलावृष्टि और बारिश के बाद किसानों को खेतों में खड़ी फसल को लेकर डर सताने लगा। वहीं आसपास हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आ गई और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार सुबह 11 बजे एकाएक आसमान पर काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगी। हवा में नमी बढ़ने से लोगों ने मौसम का खूब लुत्फ लिया। वहीं जैसे-जैसे हवाओं का रुख तेज हुआ किसानों की सांसें अटकने लगी। यमुनानगर, चंडीगढ़ में हुई जोरदार ओलावृष्टि की वीडियो व फोटो जैसे ही लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर लगानी शुरू की वैसे ही जिला के किसानों की चिता और बढ़ने लगी। किसानों का कहना है कि अगर तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई तो फसल को काफी नुकसान होगा। गौरतलब है कि मौसम विभाग पहले ही बारिश होने की संभावना जता चुका है।

chat bot
आपका साथी