विद्यार्थियों ने किया इनेलो छात्र आर्गेनाइजेशन में ज्वाइन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड आनर्स स्टडीज में इनेलो छात्र आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने बैठक कर संघ की सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में छात्र संघ के नेता प्रदमन सिंह ने बताया कि संस्थान के दर्जनों छात्रों ने बृहस्पतिवार को आइएसओ में ज्वाइन किया। उन्होंने कहा कि आइएसओ ऐसा छात्र संगठन है जो छात्रों की समस्याओं के लिए लड़ता रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 06:13 AM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 06:13 AM (IST)
विद्यार्थियों ने किया इनेलो छात्र आर्गेनाइजेशन में ज्वाइन
विद्यार्थियों ने किया इनेलो छात्र आर्गेनाइजेशन में ज्वाइन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड आनर्स स्टडीज में इनेलो छात्र आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने बैठक कर संघ की सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा की। बैठक में छात्र संघ के नेता प्रदमन सिंह ने बताया कि संस्थान के दर्जनों छात्रों ने बृहस्पतिवार को आइएसओ में ज्वाइन किया। उन्होंने कहा कि आइएसओ ऐसा छात्र संगठन है जो छात्रों की समस्याओं के लिए लड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि आज तक छात्र संगठनों ने छात्रों की समस्याओं को लेकर केवल राजनीति की है। इससे आगे आज तक छात्रों की समस्याओं का हल नहीं कराया गया। जिसके कारण छात्रों को विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर शोषण का शिकार होना पड़ता है। जिसका असर छात्रों के भविष्य पर पड़ता है। पिछले दिनों संस्थान में हुए मामले में ऐसा ही हुआ है। जिसके कारण 300 छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया था। उन्होंने कहा कि आइएसओ राजनीति नहीं बल्कि छात्रों की समस्याओं को उठाने की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर राहुल बलाही, युद्धवीर सिंह, शुभम, रमन सिंह, महक, रुपिद्र आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी