चुनाव में महिलाओं को बराबरी का हक देगी शिअद : कौर

शिरोमणि अकाली दल महिला ¨वग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीबी जगीर कौर ने कहा कि गुरु नानक देव ने 550 साल पहले महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया था। गुरु साहिब की शिक्षा पर चलते हुए शिअद सुप्रीमो प्रकाश ¨सह बादल ने शुरु से ही नारी जाति को पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Aug 2018 12:20 AM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 12:20 AM (IST)
चुनाव में महिलाओं को बराबरी का हक देगी शिअद : कौर
चुनाव में महिलाओं को बराबरी का हक देगी शिअद : कौर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शिरोमणि अकाली दल महिला ¨वग की राष्ट्रीय अध्यक्षा बीबी जगीर कौर ने कहा कि गुरु नानक देव ने 550 साल पहले महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया था। गुरु साहिब की शिक्षा पर चलते हुए शिअद सुप्रीमो प्रकाश ¨सह बादल ने शुरु से ही नारी जाति को पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया है। अब हरियाणा में भी पार्टी महिलाओं को वही सम्मान देंगी, जिसकी वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारते समय महिलाओं को बराबरी की भागीदारी दी जाएगी। वे गुरुद्वारा छठी पातशाही में शिअद हरियाणा महिला ¨वग की प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भर रही थी। बीबी जगीर कौर ने कहा कि पार्टी द्वारा महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने का प्रत्यक्ष प्रमाण हाईकमान द्वारा उन्हें एसजीपीसी की चेयरपर्सन चुनने से मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की छत्रछाया में सिख पंथ लगातार आगे बढ़ रहा है। बीबी जगीर कौर ने कहा कि 19 अगस्त को पिपली अनाज मंडी में होने वाली रैली के लिए वे हरियाणा में पांच दिवसीय दौरा भी करेंगी। कुरुक्षेत्र और करनाल में 6, 7 व 8 अगस्त को तथा इसके बाद 17 व 18 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाएंगी। जन चेतना रैली में भी हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल होनी चाहिए। अधिक से अधिक महिलाओं की भीड़ रैली में जुटाने के लिए उन्होंने हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष बीबी र¨वदर कौर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पहले पार्टी महिला ¨वग की राष्ट्रीय कोर कमेटी की सदस्या बीबी करतार कौर, प्रदेशाध्यक्ष बीबी र¨वदर कौर अजराना, बीबी म¨हद्र कौर पंचकूला, शशि कौर खालसा पानीपत, बीबी सु¨रदर कौर, बीबी गु¨रदर कौर, बीबी कुलबीर कौर व बीबी सतबीर कौर ने उन्हें सिरोपा व श्री साहिब भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

chat bot
आपका साथी