दो गुटों में बंटे आढ़ती, रोड जाम के साथ खरीद शुरू

लाडवा। अनाज मंडी में आढ़तियों व भाकियू के दो-दो गुट बंटे हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:40 AM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:06 AM (IST)
दो गुटों में बंटे आढ़ती, रोड जाम के साथ खरीद शुरू
दो गुटों में बंटे आढ़ती, रोड जाम के साथ खरीद शुरू

संवाद सहयोगी, लाडवा : लाडवा अनाज मंडी में आढ़तियों व भाकियू के दो-दो गुट बंटे हुए हैं। एक गुट विरोध में अनाज मंडी गेट के बाहर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। जबकि दूसरे गुट की दुकानों पर धान की खरीद शुरू हो गई।

इसकी जानकारी लगते ही गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप व न्यू ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन लाडवा अनाज मंडी में पहुंच गए। उन्होंने धान खरीद को रुकवा दिया। वे अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिमलेश गर्ग की दुकान पर भी गए व धान खरीद शुरू न करवाने का दबाव बनाने का भी प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही लाडवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम अनिल यादव व मार्केट कमेटी सचिव जसबीर सिंह ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। इन सबके बीच एजेंसियों ने धान की खरीद की गई। भाकियू के रतनमान गुट के जिला प्रधान बलजीत सिंह, रामधारी डूडा, मामचंद बपदी, मदन पाल ने धान खरीद का समर्थन किया है। जाम के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों को दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया गया।

chat bot
आपका साथी