पुलिस फ्लैग डे के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी आज

पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पुलिस फ्लेग डे पर तीन दिन रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:16 PM (IST)
पुलिस फ्लैग डे के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी आज
पुलिस फ्लैग डे के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी आज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पुलिस फ्लेग डे पर तीन दिन रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। रविवार सुबह सात बजे पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से सेक्टर पांच व सात के बीच की सड़क से रन फॉर यूनिटी शुरू होगी। 26 अक्टूबर को जिला खेल विभाग के खिलाड़ी भाग लेंगे तथा 27 अक्टूबर को खेल विभाग की महिला खिलाड़ी तथा पुलिस विभाग की महिला पुलिस कर्मचारी भाग लेंगी।

पुलिस प्रवक्ता रोशनलाल ने बताया कि 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस के शहीद हुए जवानों की याद में पुलिस फ्लेग डे मनाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जिला पुलिस ने देशभर में शहीद हुए पुलिस जवानों की याद में 21 अक्टूबर को सलामी देने के साथ-साथ उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। 22 अक्टूबर को जिले के आज तक शहीद हुए जवानों की याद में पुलिस लाइन में प्रदर्शनी लगाई गई, जो 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसके साथ-साथ पुलिस लाइन में अंतर थाना पुलिस वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी