रामकुमार गुर्जर बने कुंटिया के प्रधान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों क

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 12:41 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 12:41 AM (IST)
रामकुमार गुर्जर बने कुंटिया के प्रधान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में अपने प्रतिद्वंदियों को चारों खाने चित करते हुए कर्ण ¨सह ग्रुप के सभी उम्मीदवारों ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रधान पद के उम्मीदवार रामकुमार गुर्जर ने शेर ग्रुप के उम्मीदवार सुनील कक्कड़ को 267 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार प्रधानी पर कब्जा किया है।

प्रधान पद के तीसरे उम्मीदवार कैलाश शर्मा का मात्र 165 वोट हासिल हुए हैं। कर्ण ¨सह ग्रुप के सदस्यों ने ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाई। रामकुमार गुर्जर ने कहा कि वे कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। चुनाव अधिकारी प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि कुल 1412 वोट पोल हुई। जिनमें से छह वोट कैंसल हुई हैं।

शुक्रवार को कुवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ चुनावों में एक बार फिर कर्ण ¨सह ग्रुप के सभी उम्मीदवारों ने शेर ग्रुप के उम्मीदवारों को भारी अंतर से हराया। कुवि के सामुदायिक केंद्र में सुबह नौ बजे शुरू हुआ चुनाव शाम को पांच बजे तक जारी रहा। चुनाव अधिकारी प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा और शाम को सात बजे गिनती शुरू हुई थी। करीब आधा घंटे के बाद विजेता के नामों की घोषणा की गई। उन्होंने सभी ड्यूटी पर रहे शिक्षकों, उम्मीदवारों और कर्मचारियों का शांतिपूर्ण चुनाव कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद किया है।

सभी कर्मचारियों का धन्यवाद

कर्ण ¨सह ग्रुप के मीडिया प्रभारी प्रवेश मथाना ने कहा कि कर्ण ¨सह ग्रुप के चुनाव में सभी कर्मचारियों ने पूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि यह पूर्व कर्मचारी नेता स्वर्गीय कर्ण ¨सह के सपनों की जीत है। जिन्होंने अपने पूरे जीवन में कर्मचारियों की भलाई की है। ग्रुप के चेयरमैन भारतभूषण, महासचिव दीपक शर्मा, पवन कुमार, अशोक राणा, यूनिवर्सटी कॉलेज से कार्यकारिणी सदस्य बने संत कुमार, मंगेश कुमार, जगबीर ¨सह, संदीप चौहान, सुरेश चौहान, विनोद अंजनथली ने सभी का धन्यवाद किया।

प्रधान पद के उम्मीदवार

1. रामकुमार गुर्जर -754

2. सुनील कक्कड़- 487

3. कैलाश शर्मा -165

chat bot
आपका साथी