राम नाम अखंड जप महायज्ञ का हुआ विधिवत समापन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ं श्रीराम शरणम तेजली रोड पर पिछले आठ दिनों से जारी तीसरे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2017 06:34 PM (IST)
राम नाम अखंड जप महायज्ञ का हुआ विधिवत समापन
राम नाम अखंड जप महायज्ञ का हुआ विधिवत समापन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ं श्रीराम शरणम तेजली रोड पर पिछले आठ दिनों से जारी तीसरे राम नाम अखंड जप का समापन बडे़ हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस सपापन दिवस के शुभ अवसर पर अश्विनी बेदी महाराज लुधियाना से विशेष रूप से पधारे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम रेणु दुग्गल, प्रिया गर्ग, कुमारी सुमिति शर्मा ने अमृतवाणी का पाठ किया। इसके उपरांत अश्विनी महाराज ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीवन में राम जाप, सेवा भाव जैसे शुभ कर्मो को करना चाहिए। इससे व्यक्ति का जीवन अच्छी आदतों की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने कहा आदत बुरी हो या अच्छी एक बार इसकी लत लगने पर यह आसानी से नही छूटती। जीवन में सिर्फ माला फेरना ही भक्ति नही, बल्कि शुभ व पुण्य कर्म करना, सेवा के लिए सदा समर्पित रहना भी भक्ति भाव है। इस भाव में हरि सदैव विराजमान रहते हैं। उन्होंने सभी को राम जाप, परहित परोपकार करने जैसे शुभ कर्मों के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत महाराज ने अपने कर कमलों से मंदिर प्रांगण में नि:शुल्क होम्योपैथिक-आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, लड़कियों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर सेंटर का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. रोमेश अग्रवाल व गोसांई ने दूर-दराज से आए सभी राम भक्तों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर नरेंद्र दुग्गल, सतीश सलूजा, विशाल, अजय बंसल, मनू मलहोत्रा, मदनलाल, चंद्रपाल, मदनलाल गोयल, जीआर सैनी के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी