प्रदेश स्तर पर शास्त्रीय संगीत के एकल गायन में रजनी शर्मा ने हासिल प्रथम स्थान

राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन की छात्रा रजनी शर्मा ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रथम स्थान कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। रजनी शर्मा की इस उपलब्धि पर डीईओ अरुण आश्री डीपीसी रामदिया गागट डिप्टी डिईओ विनोद कौशिक बीईओ रणबीर सिंह व स्कूल प्रिसिपल सचिद्र कौड़ा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:46 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:46 AM (IST)
प्रदेश स्तर पर शास्त्रीय संगीत के एकल गायन में रजनी शर्मा ने हासिल प्रथम स्थान
प्रदेश स्तर पर शास्त्रीय संगीत के एकल गायन में रजनी शर्मा ने हासिल प्रथम स्थान

संवाद सहयोगी, बाबैन : राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबैन की छात्रा रजनी शर्मा ने राज्य स्तरीय कला उत्सव में प्रथम स्थान कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। रजनी शर्मा की इस उपलब्धि पर डीईओ अरुण आश्री, डीपीसी रामदिया गागट, डिप्टी डिईओ विनोद कौशिक, बीईओ रणबीर सिंह व स्कूल प्रिसिपल सचिद्र कौड़ा ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

प्रिसिपल सचिद्र कौड़ा ने बताया कि छात्रा रजनी शर्मा ने शास्त्रीय संगीत में एक गायन में प्रस्तुति दी थी। जिसमें प्रदेशभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिन्हें पीछे छोड़ प्रथम स्थान हासिल किया। रजनी शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय संगीत गुरु कपिलदेव को दिया। प्रिसिपल सचिद्र कौड़ा ने बताया कि छात्रा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद अब राष्ट्र स्तरीय शास्त्रीय संगीत में भी अपना परचम लहराएंगी। इस मौके पर सरपंच मोतीलाल, जिप सदस्य रीना सैनी, सतीश कुमार, मनोज कुमार, मलकीत सिंह ने छात्रा को शुभकामना दी।

chat bot
आपका साथी