कुरुक्षेत्र में रिग रोड और पिपली पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने के सवाल गूंजे

धर्मनगरी के शहर से लेकर गांवों तक के मुद्दे विधानसभा में उठाए गए। शहर में रिहायशी इलाकों से हैफेड और वेयर हाउस के गोदामों को शिफ्ट करने का सवाल थानेसर विधायक सुभाष सुधा तो पिपली ग्राम पंचायत को थानेसर नगर परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने उठाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 06:10 AM (IST)
कुरुक्षेत्र में रिग रोड और पिपली पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने के सवाल गूंजे
कुरुक्षेत्र में रिग रोड और पिपली पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने के सवाल गूंजे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी के शहर से लेकर गांवों तक के मुद्दे विधानसभा में उठाए गए। शहर में रिहायशी इलाकों से हैफेड और वेयर हाउस के गोदामों को शिफ्ट करने का सवाल थानेसर विधायक सुभाष सुधा तो पिपली ग्राम पंचायत को थानेसर नगर परिषद में शामिल करने का प्रस्ताव लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने उठाया। सुधा के सवाल का जवाब डिप्टी सीएम और मेवा सिंह के सवाल का जवाब शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने दिया। विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि सोमवार को विधानसभा सत्र में बोलने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि थानेसर की 7-बी कालोनी में सरकारी एजेंसी के गोदाम है और यहां पर शहर के बीच से गोदाम तक जाने की सड़क की चौड़ाई भी कम है। हैवी ट्रैफिक के चलते सड़क बाधित रहती है। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने गोदामों को शिफ्ट करने से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का भरोसा दिया।

इसके साथ कुरुक्षेत्र में रिग रोड के निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। कुरुक्षेत्र से होकर भारी वाहनों को कैथल, पिहोवा व पटियाला की तरफ जाना पड़ता है। रिड रोड न होने पर शहर में जाम की स्थिति और हादसों का अंदेशा बना रहता है। यह शहर की सबसे बड़ी जरूरत है। वह पिछले 4-5 साल से पैरवी भी कर रहे हैं। इस मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जवाब दिया कि कुरुक्षेत्र में रिग रोड का निर्माण करने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों को मिलेंगे और पत्र भी लिखा जाएगा। लाडवा से विधायक मेवा सिंह ने विधानसभा में सवाल किया कि पिपली ग्राम पंचायत को थानेसर नगर परिषद के अंतर्गत लाने का प्रस्ताव है। यदि ऐसा प्रस्ताव है तो उसकी स्थिति स्पष्ट की जाएं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने उनके सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 24 फरवरी को इससे संबंधित रिपोर्ट मिली है। इसका अवलोकन किया जा रहा है।

मेवा सिंह ने इसके अलावा पिपली बस स्टैंड सुधारीकरण और लाडवा में महिला कालेज के बारे में भी जानकारी ली। दोनों मंत्रियों ने उनके सवाल का जवाब दिया। मेवा सिंह ने बताया कि लाडवा में महिला कालेज बनाने की पुरानी मांग है। सरकार इस पर अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके अलावा पिपली में बस स्टैंड के सुधारीकरण का कार्य होना है। यह भी लंबे समय से अधूरा पड़ा है।

chat bot
आपका साथी