महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू

ऐतिहासिक श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा ने महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में रविवार को प्राचीन श्री शिव मंदिर में भगवा ध्वज पूजन किया गया। मंदिर सभा के प्रधान एडवोकेट जगमोहन मनचंदा सभा के सभी सदस्यों के साथ ध्वज पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 05:00 PM (IST)
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां शुरू

फोटो संख्या : 09 - शिव मंदिर सभा सभा ने मंदिर परिसर में किया ध्वज पूजन

-प्रभातफेरियां 26 से होगी शुरू सवांद सहयोगी, शाहाबाद : ऐतिहासिक श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा ने महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में रविवार को प्राचीन श्री शिव मंदिर में भगवा ध्वज पूजन किया गया। मंदिर सभा के प्रधान एडवोकेट जगमोहन मनचंदा सभा के सभी सदस्यों के साथ ध्वज पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सुनील शर्मा, महावीर शर्मा व प्रदीप शर्मा ने पूरे विधि विधान से ध्वज पूजन के साथ शिवलिग का जलाभिषेक करवाया।

पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री मारकंडेश्वर महादेव शिव मंदिर सभा के प्रधान जगमोहन मनचंदा व सचिव संजीव भसीन ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व शिव मंदिर में आयोजित होने वाला वर्ष का सबसे विशाल पर्व होता है। प्रतिवर्ष ध्वज पूजन के साथ इस पर्व का शुभारंभ किया जाता है। पिछले 73 वर्षो से लगातार मंदिर सभा की ओर से मनाए जा रहे महाशिवरात्रि के पर्व पर इस वर्ष भी भोले बाबा की बारात के पड़ाव के तौर पर नगर के विभिन्न भक्तजनों के आवास पर प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा। प्रभातफेरियों की श्रृंखला में 26 जनवरी को पहली प्रभातफेरी बलबीर सिंह, अवतार सिंह के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण स्थित मकान नंबर 800 में जाएगी।

शोभायात्रा 28 फरवरी को

26 जनवरी से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली 34 प्रभातफेरियों के उपरांत 28 फरवरी को ही भगवान भोलेनाथ की बारात के रूप में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शिव मंदिर प्रांगण में एक मार्च को महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। दो व तीन मार्च को मंदिर प्रांगण में शिव सम्मेलन तथा चार मार्च को भजन संध्या का आयोजन होगा।

छह मार्च को लगेगा भंडारा

लगभग सवा महीने तक चलने वाले इस महाशिवरात्रि पर्व का शिव मंदिर में छह मार्च को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजकुमार सलूजा, वीरेंद्र मनचंदा, राजीव शर्मा, विजय शर्मा, रमेश शर्मा, ललित अरोड़ा, पवन सलूजा, अजय मोंगा, प्रदीप करावा, संदेश सलूजा, विकास सचदेवा व अंकुश धवन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी