नहर खोदने का अभियान राजनीतिक स्टंट

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राई से कांग्रेस के विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि हाई कमान ने अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Mar 2017 12:16 AM (IST) Updated:Sat, 04 Mar 2017 12:16 AM (IST)
नहर खोदने का अभियान राजनीतिक स्टंट
नहर खोदने का अभियान राजनीतिक स्टंट

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राई से कांग्रेस के विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि हाई कमान ने अशोक तंवर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से न हटाया तो वह कांग्रेस के पहले ऐसे विधायक होंगे जो कांग्रेस पार्टी को छोड़ देंगे।

दहिया शुक्रवार को शाहाबाद में पूर्व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत त्योड़ी व काकू बुद्धिराजा के कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अशोक तंवर का कार्यकाल पूरा हो चुका है इसलिए वह हाईकमान से अध्यक्ष बदलने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने यह मांग भी की है कि भूपेंद्र ¨सह हुड्डा के हाथ में हरियाणा कांग्रेस की लीडरशिप सौंपी जाए तभी प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से निखर सकती है। दहिया ने एसवाईएल पर इनेलो द्वारा नहर खोदे जाने के अभियान को सौ फीसदी राजनीतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि इनेलो के दिग्गज तो नहर खोदने गए थे लेकिन वहां जाकर सड़क की खुदाई शुरू कर दी। इनेलो का वजूद खत्म हो चुका है और अब वह किसी न किसी बहाने राजनीतिक जमीन ढूंढने पर लगी है। जाट आरक्षण पर दहिया ने कहा कि हुड्डा सरकार जाटों के हक में थे लेकिन भाजपा जात-पात के नाम पर लोगों को लड़वाने पर लगी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जाट समुदाय की शर्ते मान लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में भाजपा सरकार ढाई साल में जीरो पर ही खड़ी है क्योंकि इस सरकार ने मात्र घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं किया। पंचायतों के खाते खाली हैं विकास के नाम पर उनके पास कुछ भी राशि नहीं है। शाहाबाद पहुंचने पर रणजीत त्योड़ी व संदीप बुद्धिराजा सहित पार्टी वर्करों ने विधायक रामतीर्थ दहिया का स्वागत किया। इस अवसर पर रणजीत त्योड़ी, मोहन लाल भांवरा, संदीप बुद्धिराजा, सुदर्शन कक्कड़, अजय काजल, जगमोहन सेठी, सुरेश बुद्धिराजा, शिव राम चढूनी, दीपक कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी