आस्ट्रेलिया के साथ-साथ अन्य देशों में भी गीता महोत्सव का लोग करते है बेसब्री से इंतजार : अजय

आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव आयोजन कमेटी के सदस्य अजय ढुल ने कहा कि आस्ट्रेलिया के साथ-साथ अन्य देशों में गीता महोत्सव का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:17 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:17 PM (IST)
आस्ट्रेलिया के साथ-साथ अन्य देशों में भी गीता महोत्सव का लोग करते है बेसब्री से इंतजार : अजय
आस्ट्रेलिया के साथ-साथ अन्य देशों में भी गीता महोत्सव का लोग करते है बेसब्री से इंतजार : अजय

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव आयोजन कमेटी के सदस्य अजय ढुल ने कहा कि आस्ट्रेलिया के साथ-साथ अन्य देशों में गीता महोत्सव का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। इस महोत्सव के साथ विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी लोग भी आनलाइन प्रणाली से जुड़े हुए है। अगर कोरोना महामारी नहीं होती तो निश्चित ही आस्ट्रेलिया में महोत्सव का आयोजन किया जाता।

आयोजन कमेटी के सदस्य अजय ढुल रविवार सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य अजय ढुल, लेफ्टिनेंट कर्नल नरेश कुंडू, बीएसएफ के अधिकारी विनोद सिंह को काफी टेबल बुक भेंट कर सम्मानित किया। गीता प्रेमी अजय ढुल ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन विदेशों में भी हुआ, जिसके कारण विदेशी लोग भी पवित्र ग्रंथ गीता के साथ जुड़े। सरकार की तरफ से इंग्लैंड और मारीशस में महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है। सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नरेश कुंडू और बीएसएफ के अधिकारी विनोद सिंह का कहना है कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का थीम आजादी के अमृत महोत्सव के साथ जोड़कर एक सराहनीय कदम उठाया है। इस देश को आजादी दिलाने वाले वीरों ने हमेशा पवित्र ग्रंथ गीता को अपने साथ रखा और इस ग्रंथ को पढ़कर प्रेरणा ली तथा देश को आजादी दिलाने का काम किया। उन्होंने बताया कि विदेशी पवित्र ग्रंथ गीता से जुड़े हैं। महोत्सव देखने के लिए प्रत्येक वर्ष भारत आते हैं।

chat bot
आपका साथी