संतुलित आहार से बेहतर कोई औषधि नहीं : सुभाष सुधा

फिनिक्स क्लब की महिला विग विनिक्स की ओर से रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में शेफ मास्टर क्लॉस का आयोजन किया गया। समारोह में थानेसर विधायक सुभाष सुधा व नगर परिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 09:00 AM (IST)
संतुलित आहार से बेहतर कोई औषधि नहीं : सुभाष सुधा
संतुलित आहार से बेहतर कोई औषधि नहीं : सुभाष सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : फिनिक्स क्लब की महिला विग विनिक्स की ओर से रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में शेफ मास्टर क्लॉस का आयोजन किया गया। समारोह में थानेसर विधायक सुभाष सुधा व नगर परिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। विधायक सुभाष सुधा व उमा सुधा का समारोह में पहुंचने पर विनिक्स क्लब की प्रधान लक्ष्मी अरोड़ा, सचिव सविता अरोड़ा व आयोजक शशी ऐलावादी ने स्वागत किया। मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा ने दीप प्रच्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रसिद्ध शेफ राकेश सेठी, शेफ आशीष सिंह, शेफ वैभव भार्गव, शेफ साहिल पाहुजा मौजूद रहे। जिन्होंने महिलाओं को लजीज व्यंजन बनाने सिखाएं। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शारीरिक सौंदर्य बनाए रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि चेहरे की खूबसूरती भी सौंदर्य प्रसाधन से नहीं बल्कि उत्तम व संतुलित आहार से दमकती है। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार से बेहतर कोई औषधि नहीं है। इस अवसर पर फिनिक्स के प्रधान अश्विनी अरोड़ा, सचिव धीरज गुलाटी, कोषाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, डॉ. राजेश वधवा, अरूण गुप्ता, ऐना मदान, आशिमा गुलाटी, पूजा अग्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी