पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कदम बढ़ा रहा एनआइटी : कुमार

फोटो- 21 और25 कट आउट--- - राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में इको ट्रैक का शुभारंभ जागर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 07:32 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 07:32 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कदम बढ़ा रहा एनआइटी : कुमार
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कदम बढ़ा रहा एनआइटी : कुमार

फोटो- 21 और25 कट आउट---

- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में इको ट्रैक का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के निदेशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एनआइटी बेहतर कार्य कर रहा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ही कुवि परिसर में बागवानी विभाग की ओर से दो इको ट्रैक बनाए गए हैं।

उन्होंने ये बात वीरवार को एनआइटी परिसर में बनाए गए 1.75 किलोमीटर के इको ट्रैक के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इन इको ट्रैक की खासियत है कि इन्हें बनाने में कंकरीट की बजाय मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं इनमें कई जगहों पर नालियों और पुल बनाने के लिए भी वेस्ट मैटेरियल का उपयोग किया गया है। इसके लिए उन्होंने संस्थान के बागवानी विभाग के सभी कर्मचारियों और मालियों को बधाई दी। संस्थान के बागवानी विभाग के प्रभारी डा. अनिल दहिया ने बताया कि संस्थान में एक एकीकृत इको सिस्टम विकसित किया गया है। इमसें पैदल चलना और साइकिल चलाना शामिल है। यह ट्रैक एक तालाब के साथ होते हुए एनआईटी परिसर में खड़े पौधों के बीच से निकलेगा। इसके निर्माण के लिए करीब एक हजार ट्रक मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। इस ट्रैक की सुंदरता के लिए इसके साथ-साथ फूलों के 500 पौधे लगाए गए हैं। इसको तैयार करने में बागवानी विभाग के 55 श्रमिकों को डेढ़ साल का समय लगा है। इस मौके पर डा. ए स्वरूप व डा. सुरेंद्र देसवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी