बेसबॉल प्रतियोगिता में कुवि बना चैंपियन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बेसबाल पुरुष प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 08:20 AM (IST)
बेसबॉल प्रतियोगिता में कुवि बना चैंपियन
बेसबॉल प्रतियोगिता में कुवि बना चैंपियन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय बेसबाल पुरुष प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीता खन्ना ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। कुलसचिव ने देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों व उनके प्रशिक्षकों तथा प्रबंधकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हर टीम जिसने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है उनको विजेता मानती हूं। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का खेलों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने प्रयास करता रहेगा।

खेल निदेशक डॉ. डीएस काला ने बताया कि बेसबाल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने द्वितीय तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया है। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर एआइयू निरीक्षक डॉ. राजेश मलिक, निर्णायक मंडल में रवि कुमार, सहायक खेल निदेशक राजेश सोबती मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी