प्रीतमपाल ¨सह बने निट कर्मचारी संघ के प्रधान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्मचारी संघ के चुनावों में बृहस्पति

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jan 2017 12:12 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jan 2017 12:12 AM (IST)
प्रीतमपाल ¨सह बने निट कर्मचारी संघ के प्रधान
प्रीतमपाल ¨सह बने निट कर्मचारी संघ के प्रधान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्मचारी संघ के चुनावों में बृहस्पतिवार को प्रीतपाल ¨सह ने 93 वोट हासिल कर प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। उनके प्रतिद्वंदी शिवराज चहल को 73 वोट मिले हैं। कुल वोट 117 में से एक वोट रद मानी गई है। चुनाव परिणाम में खासबात ये रही कि प्रधान के अलावा लगभग अन्य दूसरे पदों पर सबसे ज्यादा दूसरे ग्रुप के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। प्रीतपाल ¨सह ने बताया कि चुनाव में वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए खड़े दोनों उम्मीदवार नरेश भारद्वाज और अजय कुमार को बराबर 84-84 वोट मिल हैं । जिसके बाद फैसला किया गया है कि दोनों पदाधिकारी आधा-आधा समय कार्य करेंगे। जो टॉस द्वारा निर्धारित किया जाएगा। उपप्रधान पद के लिए मो¨हद्र ¨सह ने 90 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार राजेश कुमार को 75 वोट मिले हैं। महासचिव पद के लिए संजय मेहता ने 89 वोट हासिल कर देवेंद्र गौड़ को पराजित किया है। देवेंद्र गौड़ को 76 वोट मिली है। सहसचिव पद पर राकेश कुमार मीणा ने 85 वोट हासिल कर सुरेंद्र ¨सह का पटखनी दी है। सुरेंद्र ¨सह को 78 वोट मिली हैं। कोषाध्यक्ष पद पर 89 वोटों के साथ हरिश कुमार ने 73 वोट प्राप्त करने वाले सुरजीत ¨सह को पराजित किया है। प्रेस सचिव पद पर छोटे लाल शाह ने 89 वोट प्राप्त कर राज कुमार 77 वोटों के साथ पराजित किया।

chat bot
आपका साथी