द मिलेनियम स्कूल की छात्रा कुनिका ने जीता स्वर्ण पदक

द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र के छात्र नित नए कीर्तिमान स्थापित विद्यालय का नाम शिक्षा तथा खेल दोनों ही क्षेत्रों में कर रहे हैं। 13 से 15 सितंबर को झज्जर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा कुनिका ने तैराकी प्रतियोगिता कई विधाओं में उम्दा प्रदर्शन किया है। कुनिका ने एक स्वर्ण व 2 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 01:27 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 01:27 AM (IST)
द मिलेनियम स्कूल की छात्रा कुनिका ने जीता स्वर्ण पदक
द मिलेनियम स्कूल की छात्रा कुनिका ने जीता स्वर्ण पदक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : द मिलेनियम स्कूल कुरुक्षेत्र के छात्र नित नए कीर्तिमान स्थापित विद्यालय का नाम शिक्षा तथा खेल दोनों ही क्षेत्रों में कर रहे हैं। 13 से 15 सितंबर को झज्जर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा कुनिका ने तैराकी प्रतियोगिता कई विधाओं में उम्दा प्रदर्शन किया है। कुनिका ने एक स्वर्ण व 2 कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। अपने कठिन परिश्रम और मेहनत का परिचय देते हुए कुनिका ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक के मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन्हीं प्रतियोगिताओं के 50 मीटर और 100 मीटर की प्रतिस्पर्धा में भी कुनिका ने अन्य प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ¨सह ने एक स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक लेकर अपने विद्यालय लौटी छात्रा का स्वागत करते हुए खूब प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी