18 को जंतर मंतर पर किसान आंदोलन : बलजीत सिंह

भारतीय किसान यूनियन की बैठक बाबैन अनाज मंडी के किसान भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान जयपाल गुहन ने की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Mar 2020 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2020 06:20 AM (IST)
18 को जंतर मंतर पर किसान आंदोलन : बलजीत सिंह
18 को जंतर मंतर पर किसान आंदोलन : बलजीत सिंह

संवाद सहयोगी, बाबैन : भारतीय किसान यूनियन की बैठक बाबैन अनाज मंडी के किसान भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान जयपाल गुहन ने की।

जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि 18 मार्च को दिल्ली में जंतर मंतर पर किसान आंदोलन किया जाएगा। इसमें बाबैन क्षेत्र से किसान बढ़ चढ़कर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चुनावी वादे के अनुसार बुढ़ापा पेंशन 51 सौ रुपये करें।प्रदेश सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को तुरंत लागू करे। इस मौके पर धर्मबीर नेहरा, अजीत सिंह, जसमेर सिंह, मदनपाल, जसमेर सिंह, प्रवीन कुमार, रमेश कुमार, शैंकी चहल व रविद्र कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी