समाजसेवा पुण्य का कार्य : ललित बतरा

प्रेरणा वृद्ध आश्रम परिसर में श्री रामस्वरूप सिगला सेवा ट्रस्ट की ओर से निर्मित रामस्वरूप आडिटोरियम का शुक्रवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 07:34 PM (IST)
समाजसेवा पुण्य का कार्य : ललित बतरा
समाजसेवा पुण्य का कार्य : ललित बतरा

फोटो - 14

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रेरणा वृद्ध आश्रम परिसर में श्री रामस्वरूप सिगला सेवा ट्रस्ट की ओर से निर्मित रामस्वरूप आडिटोरियम का शुक्रवार को उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ललित बतरा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेशन जज कुरुक्षेत्र अजय शारदा, प्रेरणा संस्थापक अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के चेयरमैन जय भगवान सिगला, ट्रस्टी ज्वैल सिगला, आदित्य सिगला, प्रेरणा अध्यक्षा रेनू खुंगर, हरियाणा ग्रंथ अकादमी के पूर्व निदेशक डा. विजय दत्त शर्मा, डा. रामेंद्र सिंह ने शिरकत की।

न्यायमूर्ति ललित बतरा ने कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम में चलाए जा रहे समाज सेवा के अनेक प्रकल्प अद्वितीय व असाधारण हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणा संस्था ने अनन्य पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा एक पुण्य कार्य हैं। इसके कारण लोग अमर हो जाते हैं और उन्हें सदियों तक याद भी किया जाता है। बड़ी से बड़ी सामाजिक बुराई को समाजसेवा रूपी हथियार की मदद से दूर किया जा सकता है। गोस्वामी तुलसीदास ने बहुत ही सुंदर कहा है कि दूसरों की भलाई से बढ़कर कोई भी धर्म नहीं हैं। केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि व्यक्ति की प्रगति से ही समाज में सुधार होता है और व्यक्ति का विकास समाज के विकास में परिलक्षित होता है। इसलिए समाज सेवा को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है।

मुंबई से कला साधिका सुनीता शर्मा ने कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम प्रांगण की सुगंध चारों ओर फैल चुकी है। इस मौके पर मीरा गौतम, अन्नपूर्णा शर्मा, सुरेश कुमार, डा. हरबंस कौर, डा. बलवान सिंह, हसला के राज्य उप-प्रधान डा. तरसेम कौशिक, सतपाल शर्मा, डा. केवल कृष्ण, अतुल शास्त्री, प्रवीण शर्मा, चंद्रकांता, कौशल देवी, सीमा देवी, वीणा देवी, शकुंतला देवी मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी