जस¨वद्र खेहरा को बनाया गया जजपा का युवा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : वर्ष 2003 से इनसो में राष्ट्रीय स्तर के पदों पर रहे डॉ. जस¨वद्र ¨सह खैहरा को जननायक जनता पार्टी का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 10:45 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 10:45 PM (IST)
जस¨वद्र खेहरा को बनाया गया जजपा का युवा जिलाध्यक्ष
जस¨वद्र खेहरा को बनाया गया जजपा का युवा जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : वर्ष 2003 से इनसो में राष्ट्रीय स्तर के पदों पर रहे डॉ. जस¨वद्र ¨सह खैहरा को जननायक जनता पार्टी का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला के बेहद करीबी माने जाने वाले डॉ. खैहरा की नियुक्ति को लेकर जिले भर के युवाओं ने खुशी व्यक्त की है। सोमवार को केडीबी रोड स्थित पार्टी कार्यालय में युवा जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप ¨सह मुल्तानी, जयभगवान शर्मा डीडी ने डॉ. जस¨वद्र खैहरा को आशीर्वाद दिया व कहा कि जस¨वद्र खैहरा ने हमेशा ही युवा शक्ति की आवाज को बुलंद करने का काम किया है। वे पार्टी के निष्ठावान और पूर्ण रूप से समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं।

डॉ.जस¨वद्र खैहरा ने डॉ. अजय ¨सह चौटाला, सांसद दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष निशान ¨सह, युवा प्रदेशाध्यक्ष र¨वद्र सांगवान व अन्य पार्टी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा से पालन करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता से करेंगे। उन्होंने कहा कि एक बूथ-दस बूथ अभियान को जिला स्तर पर तेजी से चलाया जाएगा। खैहरा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। देश को तरक्की की राह पर ले जाने के लिए युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा। डॉ.जस¨वद्र खैहरा की छात्र आंदोलन में अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अब जिला में लगातार जननायक जनता पार्टी द्वारा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। इस अवसर पर जोगध्यान, सुनील राणा, योगेश शर्मा, रूबल शर्मा, बबलू काजल, सूबे ¨सह, रणबीर जागलान, डॉ. जीत ¨सह शेर, राजेश पायलट, धर्मपाल बाजीगर, दिलबाग ¨सह गुराया गुरदेव ¨सह, मंदिर ¨सह, हैप्पी, साहब ¨सह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी