जश्न ए बचपन थीम आयोजित किया वार्षिकोत्सव

श्री हरे कृष्ण पब्लिक स्कूल झांसा में जश्न-ए-बचपन थीम पर वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 07 Mar 2020 07:00 AM (IST)
जश्न ए बचपन थीम आयोजित किया वार्षिकोत्सव
जश्न ए बचपन थीम आयोजित किया वार्षिकोत्सव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्री हरे कृष्ण पब्लिक स्कूल झांसा में जश्न-ए-बचपन थीम पर वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। स्कूल मैनेजमेंट सदस्य व ई-डेक लर्निंग की एकेडमिशियन मीनाक्षी छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्री-प्राइमरी के नन्हे मुन्नों की प्रस्तुतियों, प्रकृति, योगा, अल्फाबेट सांग, नाटक व क्रोकोडाइल सिबल ने दर्शकों का मन मोह लिया। पहली व तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए अनेकता में एकता को उजागर किया।

प्रिसिपल रवनीत कौर ने अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ समय बिताने व सदा अच्छे कार्य के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

chat bot
आपका साथी