दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी : न्यायाधीश संदीप

पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से कोर्ट परिसर में पौधरोपण अभियान में अतिरिक्त न्यायधीश संदीप यादव, न्यायधीश संजय व न्यायाधीश अमितेंद्र ¨सह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Aug 2018 12:16 AM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 12:16 AM (IST)
दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी : न्यायाधीश संदीप
दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी : न्यायाधीश संदीप

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से कोर्ट परिसर में पौधरोपण अभियान में अतिरिक्त न्यायधीश संदीप यादव, न्यायधीश संजय व न्यायाधीश अमितेंद्र ¨सह ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

जज संदीप यादव ने कहा कि दूषित हो रहे पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेवारी है। वातावरण को शुद्ध रखने का सबसे बड़ा साधन पेड़ हैं। यदि मानव जीवन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण चाहिए तो प्रकृति में हरियाली के महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के परिणाम अभी से आने शुरू हो गए हैं। जिसका नतीजा वैश्विक तापमान में हो रही वृद्धि है। पेड़ों की कमी के चलते जीव जंतुओं की कई प्रजातियां विलुप्त हो रही हैं। जिससे जीव श्रृंखला बाधित होने से मानव के लिए खतरा बन रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर ¨पघल रहे हैं। इससे समुद्री तटीय क्षेत्रों में बसे आबादी वाले लोगों को खतरा पैदा हो रहा है। अभियान में बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर बार प्रधान सुनील बंसल, सचिव अशोक भारद्वाज, एडवोकेट एसडी मुरार, गु¨रदर जीत नत, डीपी दस्तूर, नरेश भार्गव, रीडर अजेश गोयल, गुर¨वद्र खिल्लन, अमित मित्तल, अमित मेहला, दीपक मेहता, जसवंत राणा, मोहित शर्मा, भूपेंद्र राणा, देवेंद्र राणा, दीपक मित्तल, गगन ¨सगला आदि थे।

chat bot
आपका साथी