छात्र मिलन समारोह से होता शिक्षा पद्धति में सुधार : स्वीटी अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर की प्राचार्य स्वीटी अरोड़ा ने कहा कि छात्र मिलन समारोह से विद्यार्थियों की नॉलेज बढ़ती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 01:23 AM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 01:23 AM (IST)
छात्र मिलन समारोह से होता शिक्षा पद्धति में सुधार : स्वीटी अरोड़ा
छात्र मिलन समारोह से होता शिक्षा पद्धति में सुधार : स्वीटी अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर की प्राचार्य स्वीटी अरोड़ा ने कहा कि छात्र मिलन समारोह से विद्यार्थियों की नॉलेज बढ़ती है। वे एक दूसरे स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और इससे शिक्षा प्रणाली में सुधार की गुंजाइश बढ़ जाती है। स्वीटी अरोड़ा राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में आयोजित छात्र मिलन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में कलस्टर में आने वाले छह राजकीय और निजी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बारवा, कैंथला, मिर्जापुर, खानपुर एवं ढेरा अमृतसर के स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका संतोष कुमारी ने सभी का धन्यवाद किया। गणित के अध्यापक सुभाष चंद्र ने मंच संचालन किया।

chat bot
आपका साथी