Haryana News: एचएसजीपीसी ने कई पदाधिकारियों को किया चलता, अजराणा को अहम पद; रमणीक मान और विनर जैसे सदस्यों की छुट्टी

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में दरार एक बार फिर से सामने आई है। इस बार प्रबंधन कमेटी के कई वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है। दरअसल बजट के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। जिसमें एक बड़ा फैसला लेते हुए कई पदाधिकारियों को चलता किया गया। मैनेजिंग कमेटी की एकमात्र महिला सदस्य बीवी रविंदर कौर अजराणा अहम जिम्मेदारी मिली।

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha Publish:Thu, 28 Mar 2024 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 06:17 PM (IST)
Haryana News: एचएसजीपीसी ने कई पदाधिकारियों को किया चलता, अजराणा को अहम पद; रमणीक मान और विनर जैसे सदस्यों की छुट्टी
Haryana News: एचएसजीपी कई पदाधिकारियों को चलता। फाइल फोटो

HighLights

  • बलजीत सिंह दादूवाल एक बार फिर उभरे।
  • रविंदर कौर अजराणा को मिला अहम पद।
  • बैठक में 106 करोड़ का बजट पास।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में एक बार फिर कमेटी के सदस्यों के बीच दरार साफ दिखाई दी। बजट के लिए बुलाई गई बैठक में अचानक हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के कई पदाधिकारियों को चलता कर दिया गया।

बलजीत सिंह दादूवाल एक बार फिर उभरे

तो वहीं दूसरी ओर लंबे समय से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजिंग कमेटी में हाशिए पर रहे बलजीत सिंह दादूवाल (Baljit Singh Daduwal) एक बार फिर उभर कर सामने आए हैं।

रविंदर कौर अजराणा को मिला अहम पद 

वहीं हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजिंग कमेटी की एकमात्र महिला सदस्य बीवी रविंदर कौर अजराणा (Ravinder Kaur Ajrana) को अहम पद दिया गया है। रमणीक मान और विनर जैसे सदस्यों को हरियाणा शिरोमणि गुरुद्वारा मैनेजर कमेटी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Bhiwani Board: हो जाइए एक बार फिर तैयार, हरियाणा बोर्ड की रद्द हुईं परीक्षाओं की आ गई नई डेट; इस दिन होंगे एग्जाम

बैठक में 106 करोड़ का बजट पास

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजिंग कमेटी प्रधान भूपिंदर सिंह असंध ने मीडिया से बातचीत की और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बैठक में 106 करोड़ का बजट पास किया गया है।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: करनाल उप चुनाव में फंसा पेंच, महाराष्ट्र की तर्ज पर रद्द होगा इलेक्शन! हाई कोर्ट में दी गई ये दलील

chat bot
आपका साथी