स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और बुद्धि वास करती : डॉ. सुखबीर ¨सह

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और बुद्धि वास करती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 12:58 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 12:58 AM (IST)
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और बुद्धि वास करती : डॉ. सुखबीर ¨सह
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और बुद्धि वास करती : डॉ. सुखबीर ¨सह

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और बुद्धि वास करती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए नियमित व्यायाम जितना अहम है उतना ही अच्छा भोजन करना भी जरूरी है। अच्छा भोजन शरीर और बुद्धि को ऊर्जा प्रदान करता है। लोगों को खानपान में ध्यान देना चाहिए। वे स्वस्थ भारत यात्रा की प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाने के दौरान एकत्रित युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।

एलएनजेपी अस्पताल से लोगों को अच्छा खान-पान के लिए जागरूक करने के लिए निकली यात्रा शहर के विभिन्न चौकों से निकलती हुई गुर्जर धर्मशाला में संपन्न हुई। जहां पर दुकानदारों को दूसरों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. सुखबीर ने कहा कि 16 अक्टूबर को पणजी से देश भर में जागरूकता अभियान चलाने के लिए स्वस्थ भारत यात्रा शुरू हुई। इस यात्रा में छह टीमें अलग-अलग दिशाओं में रवाना हुई, जो बृहस्पतिवार को कुरुक्षेत्र पहुंची थी और शुक्रवार को यहां से करनाल के लिए रवाना हुई। डॉ. सुखबीर ने कहा कि ज्यादातर बीमारियों को लोग खुद ही न्यौता देते हैं। तेज मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करके लोग पेट से जुड़ी कई बीमारियों को खुद अपने शरीर में बुला लेते हैं। ऐसे में यह यात्रा देश भर में जागरूकता फैलाने के लिए चली है। इस दौरान उपसिविल सर्जन डॉ. एनपी ¨सह, डॉ. आरके सहाय, डॉ. योगेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र, सुशील, मनोज और कई अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी