पंजाब में मिली बसों की झंडी, पहले दिन कुरुक्षेत्र से सात बसें की रवाना

कुरुक्षेत्र से पंजाब हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसों ने सफर भरना शुरू किर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 06:20 AM (IST)
पंजाब में मिली बसों की झंडी, पहले दिन कुरुक्षेत्र से सात बसें की रवाना
पंजाब में मिली बसों की झंडी, पहले दिन कुरुक्षेत्र से सात बसें की रवाना

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र से पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रोडवेज बसों ने सफर भरना शुरू किर दिया है। शुक्रवार को तीनों प्रदेशों के लिए सुबह ही बसें रवाना की गई। इससे यात्रियों को राहत मिली।

कोरोना महामारी के चलते पंजाब ने अपने राज्य की सीमाएं सील कर दी थी। जिस कारण किसी भी अन्य राज्य की रोडवेज की बसें पंजाब में प्रवेश नहीं कर पा रही थी। अब हालात कुछ ठीक होने लगे है। जिसके बाद अन्य राज्यों के मार्ग खुलने के बाद पंजाब सरकार ने भी रोडवेज बसों को अपने राज्य में प्रवेश देने की सहमति दी है। पंजाब के साथ उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश ने भी अपने द्वार हरियाणा रोडवेज की बसों के लिए खोल दिए हैं। रोडवेज डिपो महाप्रबंधक अश्वनी कुमार डोगरा ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब के चार, हिमाचल प्रदेश व हरिद्वार के रूटों पर बसों को रवाना किया है। इनमें अमृतसर, जालंधर व पटियाला के लिए एक-एक, लुधियाना के लिए चार, हिमाचल प्रदेश के बैद्यनाथ व मनाली के लिए एक-एक, उत्तराखंड के हरिद्वार रूट पर एक बस को रवाना किया गया है।

सैनिटाइज कराकर रवाना की बसें

जीएम अश्वनी कुमार डोगरा ने बताया कि सभी बसों को कर्मशाला में विशेष रूप से सैनिटाइज करवाया गया। वहीं चालक व परिचालक मास्क, गलब्स व सैनिटाइजर की बोतल देकर सभी कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए ही बसों को रवाना किया गया। इसके अलावा सभी यात्रियों को उचित दूरी के साथ ही बैठाया गया।

chat bot
आपका साथी