गोयल पुरस्कार देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा : डीपी सिंह

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एनआरआइ भारतीय के सहयोग से पिछले 27 वर्षों से देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने का अनूठा प्रयास कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 08:54 AM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 08:54 AM (IST)
गोयल पुरस्कार देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा : डीपी सिंह
गोयल पुरस्कार देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा : डीपी सिंह

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने कहा है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एनआरआइ भारतीय के सहयोग से पिछले 27 वर्षों से देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने का अनूठा प्रयास कर रहा है। यह अछ्वुत व प्रशंसनीय है। अब तक देश के श्रेष्ठ 111 वैज्ञानिकों को यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। देश में विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र के प्रोत्साहन के लिए राम स्वरूप गोयल जैसे लाखों लोगों की आवश्यकता है जिन्होंने विदेश में रहते हुए भी देश बनाने के लिए देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने का सपना देखा व उसे पूरा किया। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में आयोजित गोयल अवार्ड सम्मान समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं को उनके दर्शन से कुछ सीखने की जरूरत है। देश के आगे कुछ नहीं है, देश ही हमारी पहचान है इसलिए सभी लोगों को अपने स्तर पर देश के लिए कुछ न कुछ करने की आवश्यकता है। प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से कुशल रचनात्मक महान नागरिक व वैश्विक नागरिक देश में तैयार करने की आवश्यकता है। ऐसे नागरिक ही वर्तमान भारत व विश्व की आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। शिक्षा के माध्यम से ही देश की युवा शक्ति का प्रयोग राष्ट्र विकास के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश में 900 से अधिक विश्वविद्यालय, 40 हजार कॉलेज, 3.6 करोड़ विद्यार्थी व 13 लाख से अधिक शिक्षक हैं। देश की युवा जनसंख्या को देखते हुए देश में अभी और कॉलेज, विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ग्रोस एनरोलमेंट रेशो 25.8 प्रतिशत है जिसे 2020 तक 30 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का यह सौभाग्य है कि उसे देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने का मौका एक एनआरआइ भारतीय के सहयोग से प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय अब तक 111 वैज्ञानिकों को इस सम्मान से सम्मानित कर चुका है। गोयल अवार्ड कमेटी के संयोजक प्रो. रजनीश शर्मा ने इस मौके पर सभी का स्वागत किया। गोयल अवार्ड कमेटी के सह-संयोजक प्रो. एसपी सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो महिला वैज्ञानिकों को इस वर्ष गोयल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

chat bot
आपका साथी